ChhattisgarhRaipur

Puraskar: रायपुर पुलिस ने COP OF THE MONTH के तहत किया उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान

Puraskar: रायपुर पुलिस ने COP OF THE MONTH के तहत किया उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Puraskar: रायपुर पुलिस द्वारा अक्टूबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को COP OF THE MONTH के तहत पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

 

सम्मानित अधिकारी और कर्मचारी:

1. निरीक्षक भावेश गौतम (थाना प्रभारी, माना): समयबद्धता और मेहनत से कार्य पूर्ण करने पर सम्मान।

2. प्रआर. क्र. 09 सियाराम चंदेल (थाना आजाद चौक): थाने के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान।

3. प्रआर. क्र. 555 मेलाराम प्रधान और आर. क्र. 2663 गुलशन साहू: चोरी के मामलों में ₹15 लाख के सामान, पिस्टल, चाकू और अन्य सामग्री की बरामदगी।

4. आर. क्र. 158 सुनील शुक्ला (थाना पुरानी बस्ती): निजात अभियान के तहत 40 किलो गांजा बरामद और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी।

5. सउनि नीलमणी साहू और प्रआर. क्र. 1290 प्रमोद आडिल: आचार संहिता के दौरान 12 किलो सोने की बरामदगी।

6. महिला आर. 2231 पुष्पा सोनी (यातायात थाना शारदा चौक): यातायात व्यवस्था में सराहनीय योगदान।

7. निरीक्षक रोहित मालेकर (थाना प्रभारी, सिविल लाइन): कार्य को समयबद्ध और लगन से पूरा करने पर पुरस्कृत।

8. आर. क्र. 1733 अमित घृतलहरे और आर. क्र. 511 संजय मरकाम: तिल्दा क्षेत्र में हत्या के मामलों की जांच और गिरफ्तारी।

9. आर. क्र. 1982 बलराज सिंह (थाना मौदहापारा): मेकाहारा अस्पताल में आगजनी के दौरान लोगों की जान बचाने में सहयोग।

10. आर. क्र. 1248 जगेश्वर रात्रे (थाना गोबरा नवापारा): लंबित शिकायतों के निपटारे और नई गुंडा फाइलें खोलने में सराहनीय कार्य।

11. सउनि चंद्रहास वर्मा और प्रआर. क्र. 366 ऐश्वर्य मारकंडे (थाना मंदिर हसौद): निजात अभियान के तहत 170 किलो गांजा बरामद।

 

 

निलंबित कर्मचारी:

1. प्रआर. क्र. 139 लीलाराम ध्रुव (थाना आजाद चौक): नाकाबंदी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और यूनिफॉर्म में शराब पीकर उपस्थित होने पर निलंबन और प्राथमिक जांच।

2. प्रआर. क्र. 1279 महेश नेताम (थाना टिकरापारा): गंभीर शिकायतों के चलते तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र रायपुर में संबद्ध।

 

रायपुर पुलिस की यह पहल अनुशासन और सराहनीय कार्यों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Sanjay Chauhan

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button