Crime

पुलिसकर्मी का कातिल रूप:पत्नी की हत्या और सुसाइड का फर्जी नाटक..पढ़े रूह कपा देने वाली खबर

Bihar desk।।बिहार के नालंदा से एक दुखद खबर आई है। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शादी के पांच साल बाद भी जब बच्चे नहीं हुए, तो पति और ससुराल वालों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। ऐसा करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पत्नी की हत्या का खुला राज..

यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज लहगानी मोहल्ले में हुई। मृतका के परिवार ने पति पर मर्डर का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार पुलिस में सिपाही है और पटना में तैनात है। मृतका आराधना दिवाकर, जो 24 वर्ष की थी, का पति ओमप्रकाश दिवाकर है।

 

आराधना की मां मनोरमा देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2019 में हुई थी। शादी के पांच साल बाद भी बच्चे न होने पर आराधना को अक्सर ससुराल वालों से मारपीट और ताने सुनने को मिलते थे। इसी वजह से ससुराल वालों ने उसे मर्डर का शिकार बनाया। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया। घटना के बाद ससुराल वाले भाग गए, जबकि पति को पुलिस ने पकड़ लिया।

 

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, सदर डीएसपी नुरुल हक और सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि मृतका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Sanjay Chauhan

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button