ChhattisgarhRaipurweather
तापमान में गिरावट की आहट! 24 जनवरी से छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम, जानें क्या होगा मौसम का हाल?
छत्तीसगढ़ में मौसम फिर से बदलने वाला है। आज यहां शुष्क मौसम रहेगा और तापमान बढ़ सकता है। लेकिन कल, यानी 24 जनवरी से, तापमान में गिरावट हो सकती है। बुधवार को बीजापुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 6.9 डिग्री रहा।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 24, 25 और 26 जनवरी को तापमान में 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। साथ ही, आज धुंध की स्थिति भी देखने को मिल सकती है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।