ChhattisgarhRaigarh

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माय भारत ने मनाया पराक्रम दिवस


रायगढ़, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसी तारतम्यता में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत संस्था नेहरू युवा केन्द्र – माय भारत रायगढ़ द्वारा जिला युवा अधिकारी चन्द्रभूषण चौबे के निर्देशन में चक्रधर बाल सदन एवं श्री दुर्गा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ के परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नेताजी के साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित करना था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now



प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया है आयोजन
इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नेताजी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और आज़ाद हिंद फौज की भूमिका, सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में इतिहास के प्रति रुचि बढ़े।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माय भारत ने मनाया पराक्रम दिवस


कार्यक्रम में मशहूर कलाविद मनोज श्रीवास्तव, चक्रधर बाल सदन की अधीक्षिका सोनाली आशुतकर, सचिव रूपाली रवानी, प्राचार्य अंजना रवानी तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।अतिथियों एवं वक्ताओं ने नेताजी के विचारों पर प्रकाश डाला और युवाओं से उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में नेताजी के सिद्धांतों को अपनाने की शपथ के साथ हुआ। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि ऐसे आयोजन देशभक्ति की भावना को जीवित रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के बलिदान से अवगत कराते हैं। कार्यक्रम का संचालन यूथ लीडर नवीन कुमार दुबे ने किया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माय भारत ने मनाया पराक्रम दिवस


अनाथालय को दी गई खेल सामग्री की भेंट
नेहरू युवा केन्द्र से संबद्ध विवेक पुंज युवा मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार दुबे के नेतृत्व में फिट इंडिया प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत खेल सामग्री की भेंट अनाथालय एवं विद्यालय के छात्र – छात्राओं को दिया।
सफल आयोजन में रही इनकी भूमिका
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में नेहरू युवा केन्द्र माय भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राहुल गोस्वामी, एमटीएस नवीन देवांगन, युवा स्वयंसेवक एकांश पटेल, नीतीश बरेठ, जाकिर खान, पीताम्बर पटेल, परेश्वर, कृष्णकांत सिडार, तरुण पैंकरा, खेमराज पटेल आदि के साथ सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sanjay Chauhan

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button