Big Breaking: जशपुर में गौवंश वध करते 14 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, मांस और हथियार जब्त
छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

10 किलो मांस, टांगी और गौवंश के अवशेष मौके से बरामद।
जशपुर, छत्तीसगढ़: नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहराखार में गौवंश वध कर उसका मांस बनाने और खाने के आरोप में पुलिस ने 14 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
24 नवंबर 2024 को नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेहराखार में अशविन कुजूर के घर पर गौवंश का वध कर मांस तैयार किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश सोनवानी और उनकी टीम ने मौके पर छापा मारा।
मौके पर 14 आरोपी गौवंश का मांस बनाते और खाते हुए पाए गए। पुलिस ने 10 किलो गौमांस, टांगी, लोहे की बैठी और गौवंश के अवशेष सहित अन्य सामग्री को बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. रोहित कुजूर (28)
2. संजय कुजूर (32)
3. अशविन कुजूर (32)
4. अनुरंजन कुजूर (25)
5. दीप कुमार तिर्की (25)
6. बरथोलुयिस लकड़ा (50)
7. प्रकाश तिर्की (45
8. पोलडेक लकड़ा (35)
9. रानू कुजूर (31)
10. अजमेस लकड़ा (25)
11. संदीप कुजूर (35)
12. तेलेस्फोर कुजूर (57)
13. नवीन मिंज (30)
14. आशीष टोप्पो (28)
बरामद सामग्री:
1. 10 किलो गौमांस
2. 01 टांगी
3. 02 लोहे की बैठी
4. गौवंश के अवशेष
कानूनी कार्रवाई:
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और BNS की धारा 325, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच टीम का योगदान:
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सतीश सोनवानी, शिव कुमार यादव, सउनि भिनसेंट टोप्पो, प्रआर अजय कुजूर, रंजीत खलखो, पूरन चंद पटेल, बल्थाजर तिग्गा, प्रदीप भगत, जीवन मसीह, ओमप्रकाश और अमित तिर्की का विशेष योगदान रहा।
जशपुर पुलिस का यह कदम कानून और व्यवस्था बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण पहल है।