ChhattisgarhCrime

CG News: मुर्गा के लिए पति बना कातिल

Surajpur News।सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना की वजह घर में मुर्गा सब्जी न बनाना थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

मुर्गा के लिए पति बना कातिल:मिली जानकारी के मुताबिक नाराज पति ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और पत्नी पर हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। यह घटना घरेलू हिंसा के गंभीर परिणामों की एक और दुखद मिसाल बन गई है।वारदात खडग़वा की बताई जा रही है। चिकन बनाने की बात पर पत्नी ने मना कर दिया था। इसके बाद पति ने उसकी पिटाई की। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर थाना क्षेत्र के गांव डुबी बड़कापारा निवासी भगवान दास सांडिल्य ने चौकी खडग़वां में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को उनके दामाद ने उनकी बेटी पूनम टेकाम को मुर्गा लाकर दिया। इसके बाद पत्नी पूनम ने मुर्गा बनाने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। विवाद अधिक होने पर पति हीरालाल उर्फ भेंटल सिंह चूल्हे से जलती लकड़ी निकालकर पूनम को पीटने लगा। इस दौरान पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने हत्या के आरोपी को जल्द पकडऩे के निर्देश दिए। चौकी खडग़वां की पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी हीरालाल उर्फ भेंटल सिंह (48) निवासी जगन्नाथपुर खपरापारा चौकी खडग़वां को पकड़ा। पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Sanjay Chauhan

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button