LIVE वीडियो: विमान दुर्घटना में 42 मौतें, बचे लोगों के संघर्ष की दिल दहलाने वाली तस्वीरें!

Kazakhstan।कजाकिस्तान में बुधवार को एक बड़ा विमान दुर्घटना हुई। अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। यह विमान बाकू से चेचन्या जा रहा था और इसमें 67 लोग सवार थे। इस हादसे में 42 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 लोग सुरक्षित रहे। स्थानीय अधिकारियों और घटनास्थल से मिली वीडियो के अनुसार, अक्तौ शहर के पास कैस्पियन सागर के तट पर यह हादसा हुआ।बचावकर्मियों ने जल्दी से कई लोगों को बचाया।
Click Here:link source RTINDIA watch full वीडियो
स्थानीय मीडिया ने घटना के बचे लोगों का फुटेज जारी किया, जिसमें एक महिला सदमे में थी लेकिन उसे गंभीर चोट नहीं आई थी। उसे विमान के पिछले हिस्से से निकाला गया और वह दर्द में चिल्ला रही थी। एक अन्य व्यक्ति लंगड़ा रहा था, लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं थी। कुछ धुंधले वीडियो में दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के शव दिखाई दिए। हादसे के तुरंत बाद, टूटे हुए विमान से कुछ लोग घायल अवस्था में बाहर निकलते दिखे। उनके चेहरों पर डर साफ नजर आ रहा था। फायर और रेस्क्यू टीम ने आग बुझाई और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
Click here link….source RT INDIA watch full वीडियो