Chhattisgarh

Sushasan Diwas :अटल जी के सुशासन के सपनों को प्रदेश सरकार ने किया साकार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

100वीं जयंती के अवसर पर अटल परिसर का भूमि पूजन 

तिलक नगर में सामुदायिक भवन के पहले तल का भूमि पूजन

20 शिक्षकों को मिली नियुक्ति पत्र

बिलासपुर Bilaspur/भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर आज Sushasan Diwas सुशासन दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 50 लाख की लागत से बनाई जाने वाली अटल परिसर का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने रिवर व्यू रोड को अटल पथ के नाम और चौक को अटल चौक के रूप में पहचान मिले इसकी घोषणा की।

Sushasan Diwas मनाया गया और अटल परिसर भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित की गई..

Sushasan Diwas :अटल जी के सुशासन के सपनों को प्रदेश सरकार ने किया साकार - उप मुख्यमंत्री अरुण सावभूमि पूजन समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि थे, साथ ही बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला, बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक भी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने Sushasan Diwas के अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को प्रदेश सरकार साकार करने की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रिवर व्यू रोड का नाम अटल पथ रखा जाएगा और चौक का नाम अटल चौक होगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल जी की छत्तीसगढ़ निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कारण राज्य को नई पहचान मिली।

Sushasan Diwas :अटल जी के सुशासन के सपनों को प्रदेश सरकार ने किया साकार - उप मुख्यमंत्री अरुण सावकेंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अटल जी की कविताओं का पाठ करते हुए उन्हें याद किया और कहा कि अटल जी के सुशासन सपने को पूरा करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। मंत्री साहू ने अटल जी के व्यक्तित्व और उनकी दूरदर्शिता को भी याद किया। इस Sushasan Diwas के अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने अटल जी के बिलासपुर प्रवास की यादें साझा कीं, और कहा कि वे एक युगपुरूष और लोकप्रिय नेता थे, जिन्हें पूरा देश आज श्रद्धांजलि दे रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता की भी बात की।

Sushasan Diwas :अटल जी के सुशासन के सपनों को प्रदेश सरकार ने किया साकार - उप मुख्यमंत्री अरुण सावइस मौके पर शिक्षा विभाग के चयनित 20 संविदा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इसके साथ ही तिलक नगर में 72 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के पहले तल का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राम देव कुमावत, निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, पार्षद विजय ताम्रकार और कई अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

Sanjay Chauhan

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button