गांजा तस्करी का भंडाफोड़: राजेन्द्र नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Raipur News:राजेन्द्र नगर पुलिस ने केनाल रोड फ्लाईओवर के नीचे दबिश देकर दो गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया। वहीं आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 किलो 860 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹98,000 बताई जा रही है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केनाल रोड फ्लाईओवर के नीचे दबिश दी। यहां से मोहम्मद ईदरिस (22 वर्ष) और आदिल शेख (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी दो बैग में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए गांजे की तस्करी से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
सख्ती से होगी जांच
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह गांजा कहां से लाए थे और इसे कहां ले जाने की योजना थी। राजेन्द्र नगर पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम
यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। गांजा तस्करी जैसे अपराधों पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाइयों को आगे भी जारी रखा जाएगा।