Chhattisgarh

धान खरीदी:- केल्हारी समिति और डोडकी समिति में धान खरीदी की हुई शुरुआत

किसानों में त्योहार जैसा उत्साह..

NHT MCB। जिले के केल्हारी तहसील अन्तर्गत दिनांक 14 नवंबर दिन गुरुवार से केल्हारी धान खरीदी केंद्र और डोडकी धान खरीदी केंद्र में किसानो से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। केल्हारी समिति में लगभग 1500 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया कराया है। वहीं डोडकी समिति में लगभग 1000 किसानों ने पंजीयन कराया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

धान खरीदी केंद्र में आज कई किसान आए किसानों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया। साथ ही क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह सहित जनपद सदस्य अनीता सिंह, विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता, दिलीप गुप्ता, धान खरीदी प्रभारी केल्हारी प्रकाश सिंह सेंगर और किसानों की उपस्थिति में भारतमाता की छायाचित्र की पूजा करके इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तौलकर धान खरीदी की शुरुआत की गई।

वहीं डोडकी धान खरीदी केंद्र में विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता, दखल सिंह, संतोष मिश्रा, राजू चेरवा, राजेन्द्र मिश्रा, धान खरीदी केंद्र प्रभारी डोडकी अवनीश सिंह सेंगर और किसानों की उपस्थिति में पूजा उत्सव कर धान खरीदी की शुरुआत हुई।

दोनों समितियों में आए किसानों में गजब का उत्साह देखने को मिला‌। किसानों 3100 समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी से किसान खुश हैं।

 

किसानों को नहीं होगी परेशानी

किसान सुविधा अनुसार धान बेचने टोकन कटा रहे हैं। कई किसानों ने धान की कटाई व मिंजाई शुरू कर दी है। देखा जाए तो लगभग 40 फीसदी किसानों ने धान की कटाई व मिंजाई करा ली है। इस बार धान की आवक ज्यादा होने की उम्मीद है। दोनों खरीदी केंद्र में धान की खरीदी होगी। केंद्रों में लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने बताया केंद्रों में चबूतरा निर्माण, पेयजल, बिजली व्यवस्था, इलेक्ट्रिक तराजू आदि की व्यवस्था पूरी कर ली है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही खरीदी केंद्रों में प्राथमिक उपचार के लिए दवाई उपलब्ध भी रहेगी।

Sanjay Chauhan

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button