अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कुलिशा मिश्रा को बनाया राष्ट्रीय समन्वयक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कुलिशा मिश्रा को बनाया राष्ट्रीय समन्वयक
सारंगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने सुश्री कुलिशा मिश्रा को रिसर्च विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पत्र एआईसीसी महासचिव श्री केसी वेणुगोपाल ने जारी किया, जिसकी जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई।
कुलिशा मिश्रा जो रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह की पुत्री हैं, इंग्लैंड के नॉटिंघम विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय कानून में मास्टर्स डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं। इससे पहले वे भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव के रूप में संगठन के लिए कार्य कर चुकी हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मुख्य जानकारी..
कुलिशा मिश्रा को कांग्रेस रिसर्च विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया।
नॉटिंघम विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय कानून में मास्टर्स की पढ़ाई।
भारतीय युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव का अनुभव।
क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं।
बहरहाल कुलिशा मिश्रा की इस नियुक्ति से कांग्रेस के संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।