Chhattisgarhweather

6-7 फरवरी को छत्तीसगढ़ में कुछ बड़ा होने वाला है – मौसम वैज्ञानिकों ने दिया संकेत!

छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क है, और बीते दिनों की तरह दोपहर में गर्मी, तो शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। जल्द ही मौसम में बदलाव की उम्मीद है, और अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। सोमवार, 3 फरवरी को दंतेवाड़ा का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था, जबकि बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि पश्चिमी अफगानिस्तान और ईरान के ऊपर 3.1 से 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में पूर्वी दिशा से हवा चल रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस कारण न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि गिरावट हो सकती है। 4 फरवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जबकि 6 और 7 फरवरी को इसमें गिरावट दर्ज हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।


रायपुर का मौसम आज
राजधानी रायपुर में आज का आकाश मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Sanjay Chauhan

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button