CG News:देवर भाभी की खूनी जंग में कौन जीता?पुलिस क्या कहती है ..पढ़िए
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां देवर और भाभी के बीच हुई झड़प ने जानलेवा रूप ले लिया। मामला तब और गंभीर हो गया जब भाभी ने देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में देवर के सिर पर गंभीर चोट आई है, और उसे नवागढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या हुआ पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, महिला पुष्पा बंजारे के घर में उनका बर्थडे सेलिब्रेशन चल रहा था। इसी दौरान देवर रामखिलावन बंजारे शराब के नशे में घर पहुंचे। नशे की हालत में उन्होंने घर में ही उल्टी कर दी, जिससे भाभी पुष्पा नाराज हो गईं। नाराजगी के बाद दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी।
झड़प तब और बढ़ गई जब देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद भाभी पुष्पा तैश में आ गईं और उन्होंने देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में देवर के सिर पर गंभीर चोट आई, और वह बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद देवर को नवागढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, यह मामला शराब के नशे में हुई झड़प का नतीजा है। दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं।
क्या है गांव वालों की प्रतिक्रिया?
गांव वालों का कहना है कि यह घटना पूरे गांव के लिए शर्मनाक है। उन्होंने दोनों पक्षों से शांत रहने और मामले को सुलझाने की अपील की है। साथ ही, गांव वालों ने पुलिस से मामले की गहन जांच करने की मांग की है।