ChhattisgarhRaipur

किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से हो रही धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने दी स्पष्टीकरण

किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से हो रही धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने दी स्पष्टीकरण

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Raipur News/Dpr । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि किसानों से इस वर्ष भी धान खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही की जा रही है, जैसा कि मोदी जी की गारंटी के तहत निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। जो लोग इस बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ  MORE: Whatsapp का डिवाइस पर ही ट्रांसक्रिप्शन, आपकी चैट को सुरक्षित रखने का वादा!लाया है लाजवाब फीचर 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी बताया कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राज्य सरकार पूरी निष्ठा के साथ पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। किसानों की सुविधा के लिए माइक्रोएटीएम से 2000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की राशि निकालने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे उन्हें परिवहन खर्च, ट्रैक्टर किराया, मेटाडोर भाड़ा और मजदूरी का भुगतान करने में सहूलियत हो।

READ MORE :प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार: एसीबी ने की सख्त कार्रवाई 

धान खरीदी की प्रक्रिया राज्य भर में बड़े पैमाने पर जारी है, और यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस बार 27.68 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं। कुल मिलाकर 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी जाने की उम्मीद है।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाइस की व्यवस्था की गई है और छोटे, सीमांत, और बड़े किसानों द्वारा उपजाए गए धान को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। साथ ही सभी केन्द्रों में बारदाना, पानी, छांव और हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था भी की गई है।

 

राज्य सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी व्यवस्था की है और चेक पोस्ट स्थापित किए हैं, जिससे राज्य के बाहर से आने वाले किसी भी अनाधिकृत धान की खरीदी को रोका जा सके। इसके अलावा, जिले में चल रही धान खरीदी की निरंतर मानिटरिंग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गई है।

Sanjay Chauhan

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button