Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपये का चेक प्रदान किया

निशा यादव का अगला लक्ष्य माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराना, साथ ही माउंट एवेरेस्ट तक पहुंचने का सपना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपये का चेक प्रदान किया

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 23 नवम्बर 2024 – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपये की स्वेच्छानुदान राशि का चेक प्रदान किया। यह राशि निशा के साहसिक पर्वतारोहण सपनों को पूरा करने के लिए सीएम ने स्वीकृत की है।

 

निशा यादव, जो कि छत्तीसगढ़ की एक प्रमुख पर्वतारोही हैं, अब अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराने के लिए तैयार हैं। उनके बाद का लक्ष्य माउंट एवेरेस्ट तक पहुंचना है। निशा के पिता रिक्शा-चालक हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सीएम  विष्णु देव साय ने उन्हें फोन पर सहयोग का आश्वासन दिया और इस स्वेच्छानुदान राशि को मंजूरी दी।

 

मुख्यमंत्री ने निशा यादव को प्रेरित करते हुए कहा, “हमारी सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की हर बेटी का सपना पूरा करना है। निशा जैसी साहसी और प्रेरणादायक युवा हमारी प्रदेश की पहचान हैं।”

 

निशा यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह राशि मेरे पर्वतारोहण यात्रा को सफल बनाने में मददगार साबित होगी। मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं।”

Admin

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button