छत्तीसगढ़ के लांस नायक महेश मिश्रा को राष्ट्रीय सम्मान, जानिए क्यों कहते हैं ‘ट्रैफिक मैन’
कोरिया/बैकुंठपुर। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा एवं सुधार सेवाओं के लिए दिए जाने वाले पदकों की सूची में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के ट्रैफिक मेन लांस नायक महेश मिश्रा का चयन हुआ है। उन्हें यह सम्मान अब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के हाथों प्रदान किया जाएगा।
महेश मिश्रा लंबे समय से यातायात जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने स्वयं के खर्च पर लोगों की मदद करते हुए यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा, वे कई सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर कोरिया जिले के नागरिकों और सहकर्मियों में हर्ष का माहौल है। महेश मिश्रा का यह सम्मान उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और समाज सेवा का प्रमाण है। यह कोरिया जिले और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है।