सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिला चयन समिति की बैठक के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें अधिकांश वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 और 5 के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।
भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी – सारंगढ़-बिलाईगढ़
1. वार्ड 2 (अनारक्षित मुक्त) – श्री अजय नायक (पिता: श्री जवाहर नायक)
2. वार्ड 3 (अनारक्षित महिला) – डॉ. अभिलाषा नायक (पिता: श्री कैलाश नायक)
3. वार्ड 4 (अनुसूचित जनजाति महिला) – श्रीमती सहोद्रा सिदार (पति: श्री रामशरण सिदार)
4. वार्ड 6 (अनुसूचित जाति महिला) – श्रीमती विभूति खुंटे (पति: श्री हरिनाथ खुंटे)
5. वार्ड 7 (अनुसूचित जाति मुक्त) – सुश्री पूर्णिमा मनहर (पिता: श्री सिताराम)
6. वार्ड 8 (अनारक्षित मुक्त) – श्री हरिहर जायसवाल (पिता: श्री तूनिया जायसवाल)
7. वार्ड 9 (अनारक्षित मुक्त) – श्री संजय भूषण पाण्डेय (पिता: श्री ब्रजबूभषण पांण्डे)
8. वार्ड 10 (अनारक्षित महिला) – श्रीमती भगवनतीन पटेल (पति: श्री कुंजराम पटेल)
9. वार्ड 11 (अनुसूचित जनजाति मुक्त) – श्री युवराज शरण सिंह (पिता: श्री राजा ओमकेश्वर शरण सिंह)
10. वार्ड 12 (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला) – श्रीमती लक्ष्मी साहू
11. वार्ड 13 (अनुसूचित जाति मुक्त) – डॉ. दिनेश जांगड़े (पिता: श्री गंगाराम जांगड़े)
12. वार्ड 14 (अनारक्षित महिला) – श्रीमती शिवकुमारी साहू (पति: श्री अनिल साहू)
राजनीतिक समीकरण और रणनीति
भाजपा ने इस बार सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया है। पार्टी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है।
बाकी दो सीटों पर फैसला जल्द
भाजपा ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 और 5 के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन सीटों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
भाजपा के लिए चुनौती
इस बार भाजपा को कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। पंचायत चुनाव में स्थानीय मुद्दे और प्रत्याशियों की छवि काफी मायने रखती है, ऐसे में भाजपा अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक रूप से चुनाव प्रचार में जुट गई है।
बहरहाल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के चयन में सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इन उम्मीदवारों के सहारे चुनाव में कितना दम दिखा पाती है।