ChhattisgarhPoliticalRaipur

BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव:हमारी बारी, हर चुनाव में जीत होगी, जानिए आगे क्या है प्लान!

छतीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर आधिकारिक रूप से नियुक्त कर दिया है। यह जानकारी केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने दी, और इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। तावड़े ने नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित करते ही, मुख्यमंत्री साय और दोनों उप डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही, 17 नए राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी चुनाव किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BJP अध्यक्ष बनने के बाद किरण सिंह देव ने कहा, “मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। सदस्यता अभियान सच में आसान नहीं था। बस्तर के एक छोटे कार्यकर्ता को एक बार फिर मौका मिला है। भाजपा की यही खासियत है कि यह एक कार्यकर्ता और कार्यक्रम आधारित पार्टी है। मैंने केंद्रीय नेताओं से मिला 60 लाख का लक्ष्य पूरा किया।”

किरण सिंह देव ने निकाय और पंचायत चुनाव की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, “हमें पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा का झंडा ऊंचा रखना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव जिताए हैं। अब हमारी बारी है, हम ये चुनाव भी जीतेंगे, हमें नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सफलता हासिल करनी है।”

Admin

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button