ChhattisgarhCrimeRaigarh

Prison complex :जेल परिसर में मर्डर मिस्ट्री: 24 घंटे में खुला खौफनाक सच!

Raigarh News।रायगढ़ के जेल परिसर(Prison complex) में एक महिला की हत्या से संबंधित मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया। मृतिका, डिलेश्वरी महंत (35), जो भिक्षा मांगकर जीवन यापन करती थी, का शव 2 जनवरी 2025 को जेल परिसर की गैलरी में मिला था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

जेल परिसर (Prison complex) में हत्या

कल दोपहर जूटमिल पुलिस को महिला के शव के बारे में सूचना मिली। डीएसपी अभिनव उपाध्याय और निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतिका के भाई नरेंद्र दास ने बताया कि डिलेश्वरी के पति की मृत्यु एक साल पहले हो चुकी थी। उसके बाद से वह अपने ससुराल में रह रही थी और भीख मांगकर जी रही थी। शव की स्थिति देखकर पता चला कि उसकी हत्या हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें :PMEGP लोन अप्लाई करें और 60 दिन में ₹25 लाख तक का लोन पाएं! जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

डीएसपी अभिनव उपाध्याय के निर्देश पर जांच टीम ने मृतिका के जान-पहचान वालों से पूछताछ की। एक गवाह ने बताया कि डिलेश्वरी को ‘चितकबरा बाबा’ नामक एक भिक्षुक के साथ देखा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने चितकबरा बाबा की खोज शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि वह नया शनि मंदिर के पास था। पुलिस ने वहां जाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने डिलेश्वरी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

 

आरोपी का नाम मनकूराम भोय उर्फ चितकबरा बाबा है। उसने बताया कि उसने 15 साल पहले अपनी पत्नी को खोया था और तब से पूजा-पाठ और भीख मांगकर जी रहा था। वह पिछले 6 महीनों से रायगढ़ में भीख मांग रहा था। डिलेश्वरी से उसकी पहचान रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई थी। दोनों एक साथ भीख मांगते थे और पति-पत्नी की तरह रहते थे।

 

2 जनवरी 2025 को वह डिलेश्वरी से साथ चलने के लिए कहने गया। जब उसने मना किया, तो दोनों के बीच लड़ाई हुई। उसने डिलेश्वरी को मारा, जिससे वह गैलरी पर गिर गई। डिलेश्वरी ने मदद के लिए आवाज दी, तो डरकर आरोपी ने उसका गला दबा दिया। उसके बाद वह वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के बताए अनुसार गमछा और उसके जैकेट को बरामद किया।

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देश में जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की टीम ने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sanjay Chauhan

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button