बड़ा हादसा, 400 केवी टावर गिरा, भयानक मंजर

प्रयागराज के सहसों गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां रिंग रोड के पास एक 400 केवी वायर ब्रिज टॉवर पर काम कर रहे मजदूरों के ऊपर टॉवर गिर गया। इस घटना में पांच मजदूर घायल हुए हैं। ये मजदूर मशीन से तार खींच रहे थे। हादसे का शिकार हुए मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। एक मजदूर की स्थिति गंभीर होने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया।
इस जगह पर बंगाल से दिल्ली को जोड़ने के लिए नए वायर ब्रिज टॉवर पर काम चल रहा था। शनिवार की दोपहर मशीन से टावर पर तार खींचते समय टावर अचानक गिर गया। इससे आमिर, कासिम, अनिरुद्ध, अब्दुल, पुतुल शेख, सलीम और छोट्टन घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को सहसों के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने गंभीर घायल सलीम को प्रयागराज के हस्पताल के लिए रेफर किया।
पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। गंगापार के डीसीपी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब 400 केवी लाइन के तार खींचने का काम चल रहा था। एक टावर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे पांच मजदूर घायल हुए। दो को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीन को स्वरूप रानी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया।