Chhattisgarh

IAS सुबोध कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी, CM के खास बने

Raipur desk।।केंद्र से लौटे 1997 बैच के IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Also Read:छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 7 अधिकारियों का तबादला!..देखे लिस्ट 

सुबोध कुमार सिंह बने सीएम के प्रमुख सचिव..

सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1997 बैच के अधिकारी हैं। वे छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारियों में से एक हैं और अपने करियर के दौरान रायपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। हाल ही में, वे केंद्र सरकार में स्टील मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर उन्होंने छत्तीसगढ़ लौटने का निर्णय लिया, और अब उन्हें मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

Admin

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button