Chhattisgarh

कई घटनाओं में शामिल हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण।

नक्सली दंपति समेत पांच नक्सलियों पर था 25 लाख का इनाम। वही विस्फोटक सामग्री के साथ 9 नक्सली गिरफ्तार।

Sukma News:जिले के अंदरूनी इलाकों में हमारे जवान दबाव बना रहे है। नए कैंप स्थापित किए जा रहे साथ ही सर्चिग अभियान भी चलाए जा रहे है जिसके कारण नक्सलियों पर दबाव बन रहा है। साथ ही शासन की नियद नेल्ला नार योजना के तहत विकास कार्य भी हो रहे है। जिसके कारण नक्सली आत्म समर्पण कर रहे है। में नक्सलियों से अपील करूंगा की वो संगठन को छोड़ मुख्यधारा में जुड़ जाए उक्त बाते पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Read more (नगर पालिका अध्यक्ष की राइस मिल पर ताला:30 करोड़ बकाया चावल और स्टॉक गड़बड़ी का खुलासा )

रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि एक नक्सली दंपित समेत 5 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया जिन पर 25 लाख के इनाम घोषित थे। जिसमें से धन्नी उर्फ कलमू जोगी (बटालियन नंबर 1 कंपनी 2 प्लाटून नंबर 2 सेक्षन ए की सदस्या) 8 लाख की इनाम घोषित था। अनवेश उर्फ आकाश (कंपनी नंबर 10 प्लाटून नंबर 01 सेक्षन ए का डिप्टी कमांडर) 8 लाख की इनाम घोषित था। मौसम महेश (दक्षिण बस्तर डिवीजन कम्युनिकेशन टीम कमांडर) 5 लाख की इनाम घोषित था। हेमला मुन्नी (दक्षिण बस्तर डिवीजन की सदस्य) 2 लाख की इनाम घोषित था। माडवी पोज्जे पर 2 लाख का इनाम घोषित था। वही सभी नक्सली कई वारदातों में शामिल रहे है। इस दौरान एएसपी अभिषेक वर्मा, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार, डीएसपी मनीष रात्रे मौजूद रहे।

पूवर्ती इलाके में 9 नक्सली गिरफ्तार

जिले के जगरगुड़ा थानाक्षेत्र में पूवर्ती कैंप के आसपास इलाके की सर्चिग पर निकले जवानों ने पूवर्ती व टेकलगुड़म के बीच जवानों को देख कुछ लोग भागने की कोषिष कर रहे थे। तभी जवानों ने घेराबंदी कर 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया। उनके पास डेटोनटर व वायर समेत विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली गई। गिरफ्तार नक्सलियों ने अपनी पहचान सोढ़ी बामन, मुचाकी नंदा, कुंजाम भीमा, माड़वी कोसा, सोढ़ी देवा, माड़वी सुक्का, मिडियम जोगा, बारसे चुला के रूप में बताई सभी से पुछताछ की गई उसके बाद न्यायालय में पेष किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

 

 जवानों का दबाव, संगठन में डर की स्थिति – महेश

आत्तसमर्पित नक्सली महेष ने बताया कि जवान लगातार कैंप खोल रहे है और सर्चिग अभियान चला रहे है जिसके कारण बहुत दबाव बन रहा है। और नक्सली आत्म समर्पण कर रहे है। वही नक्सल संगठन में भी काफी डर का माहौल बना हुआ है। वही महेष ने बताया कि शासन की नियद नेल्ला नार योजना के तहत विकास कार्य किए जा रहे है जिससे लोग प्रभावित हो रहे है।

Sanjay Chauhan

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button