ChhattisgarhSarangarh

कलेक्टर धर्मेश साहू ने धान खरीदी केंद्र पवनी और धनसीर का निरीक्षण किया

कलेक्टर धर्मेश साहू ने धान खरीदी केंद्र पवनी और धनसीर का निरीक्षण किया

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 दिसंबर 2024/कलेक्टर धर्मेश साहू बिलाईगढ़ क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र पवनी और धनसीर का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में खरीदी केंद्र प्रभारी से आवक जावक, नमी मापक यंत्र, तौल पर्ची, बारदाना, कुल खरीदी, आकस्मिक बरसात से धान को भीगने से बचाने पॉलिथीन व्यवस्था, बैनर में शिकायत और नोडल अधिकारियों के नंबर डिस्प्ले आदि का जानकारी ली।

धान खरीदी केंद्रकलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक को नियम अनुसार धान खरीदी करने और किसानों को राज्य शासन द्वारा दी जा रही 72 घंटे में समिति से धान बिक्री की राशि 10 हजार रुपए की तात्कालिक आहरण का लाभ देने के लिए कहा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, तहसीलदार कमलेश सिदार सहित विकासखंड के अधिकारी शामिल रहे।

Admin

" मै एक अनुभवी न्यूज़ राइटर और पत्रकार हूं, जो पिछले 15/17 वर्षों से हर तरह की खबरें कवर कर रहा हूं। सटीकता, निष्पक्षता, और सरल भाषा में तथ्य प्रस्तुत करना मेरी विशेषता है। मेरी लेखनी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज की आवाज़ बनना है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button